आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 23/09/2025 को सदर तहसील एटा में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए निम्न लिखित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करते हुए जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मारहरा को सौंपा।
01 :- किसानों को सिचाई हेतु शासन की मन्सा अनुरुप निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई तत्काल दिलाई जाए।
02 :- खतौनी में अंश निर्धारण के नाम पर किसानो का उत्पीणन किया जा रहा है संबंधित लेखपालो को गाँव-गाँव भेजते हुऐ अभियान चलाकर किसानों के किए गए गलत अंशों को तत्काल सही कराया जाए।
03 :- कृषि उत्पादन मण्डी समित में धान के किसान की घटतोली के रूप में खुलेआम लूट हो रही है उसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
04 :- ग्राम पंचायत मलावन के गांव नगला अगर स्थित प्राथमिक विधालय के लिए आने जाने वाला रास्ता बहुत खराब है बारिश होने की स्थिति में बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कत होती इसलिए उक्त रास्ते को तत्काल सही कराया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से:- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, हरदेव सिंह वर्मा, अशोक कुमार, रामबीर सिंह, ओमकार सिंह, ज्ञान सिंह शाक्य, राजेन्द्र सिंह, दयानंद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा