एटा/ मलावन थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व थाना हुई जुझार सिंह की हत्या का सनसनी खेज खुलासा किया है।मारपीट व कहा–सुनी से क्षुब्ध हो कर अभियुक्त विशाल उर्फ़ नरेंद्र पाल सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह ने हत्या कर शव को अपने ही घर के बक्से छुपाया था पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है
थाना मलावन पर हंसा देवी पत्नी जुझार सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी कस्बा व थाना मलावन जनपद एटा ने सूचना दी कि उनके पति जुझार सिंह उपरोक्त,दिनांक 20.09.2025 को समय करीब 18:30 बजे घर से कहीं चले गए है काफी तलाश करने पर भी नहीं मिले है। प्राप्त सूचना पर जुझार सिंह उपरोक्त की गुमशुदगी दर्ज की गई, गुमशुदगी दर्ज करने के उपरांत गुमशुदा की तलाश की गई, तलाश के दौरान शक के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा विशाल पुत्र इंद्रपाल निo क़स्बा व,थाना मलावन जनपद एटा के घर के कमरे मे रखे बक्से को खोलकर देखा गया तो मृतक जुझार सिंह उपरोक्त का शव बक्से के अंदर कपड़ो के निचे दबा पाया गया,मौके पर फील्ड यूनिट की टीम द्वारा,घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करते हुये परिजनों के समक्ष बॉक्स खोलकर मृतक के शव को बाहर निकाला कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए,थाना स्थानीय पर मुअसं0- 198/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम विशाल उर्फ नरेन्द्रपाल पुत्र इन्द्रपाल निवासी कस्बा व थाना मलावन एटा पंजीकृत किया गया,उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तारी हेतु एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा,थानाध्यक्ष मलावन को उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया,आज दिनांक 23.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मलावन पुलिस द्वारा,
उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ नरेन्द्रपाल पुत्र इन्द्रपाल निवासी कस्बा व थाना मलावन एटा को गिरफ्तार किया गया है,गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा