कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाई खुशी, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, सच्चाई जीती
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जेल से 23 महीने बाद आजम खान की रिहाई होने पर मंगलवार को अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि आखिरकार सच्चाई की जीत हुई है। न्यायपालिका के फैसले का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान की रिहाई से कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी मजबूत हुआ है। न्यायालय ने उनके साथ न्याय किया है और अब वह एक बार फिर हमारे बीच सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजम खान की रिहाई को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब समाजवादी आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव, पार्षद हाजी नूरआलम, पार्षद मोहर्रम अली पप्पू, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर, जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, महानगर विधानसभा काशिफ अल्वी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिन, विशाल यादव, नदीम कुरैशी, हसीन कुरैशी, रफत खान, शाहिद मसूरी, रिजवान चौधरी, साजिद खान, नौशाद अहमद, फैजान, महेंद्र पाल, चौधरी कंवरपाल, अहमदपुर, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़