लोकेशन किंदरई
सोमनाथ धार्मिक रिपोर्ट
जिला सिवनी तहसील घंसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत किंदरई में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरपंच संगीता हीरालाल करयाम एवं उनकी साथी सुनीता धार्मिक द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। गांव की मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए उन्होंने मां के नाम से एक पौधा लगाया। यह कदम न केवल प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि जैसे मां जीवन देती हैं, वैसे ही वृक्ष भी जीवनदायी होते हैं। मां का नाम लेकर वृक्षारोपण करने से लोगों के मन में पौधों के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी की भावना और गहरी हो जाती है।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस कार्य की सराहना की और संकल्प लिया कि लगाए गए इस पौधे की देखभाल पूरे गांव मिलकर करेगा। पेड़ लगाने का यह कार्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का उदाहरण है। सरपंच संगीता हीरालाल करयाम ने कहा कि यदि हर कोई अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाए तो न सिर्फ गांव हरियाली से भर उठेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध वायु और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। साथी सुनीता धार्मिक ने भी इस पहल को मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण की अनूठी मिसाल बताया।
इस प्रकार किंदरई ग्राम पंचायत में मां के नाम से लगाए गए इस वृक्ष ने गांव में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है और लोगों को प्रेरित किया है कि वे भी अपनी माताओं की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाकर प्रकृति