रिपोर्ट नरेन सिरवी
आज दिनांक 27 9 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डही में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल जी के द्वारा शुभारंभ किया गया जिला जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री दरियाव भाई जमरा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश कन्नौज,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल माहेश्वरी, दही मंडल अध्यक्ष पूनम मंडलोई, बडदा मंडल अध्यक्ष कैलाश डावर, शैलेन्द्र, सोनी पार्षद संतोष सोलंकी, मंशूर सिद्धिकी युवा नेता बंटी शर्मा सौरभ भावसार ,डॉ, दुर्गेश वर्मा द्वारा मां सरस्वती का माल्यार्पण किया गया शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं दी गई है। सीएमएचओ महोदय डॉ आर के शिंदे के मार्गदर्शन मे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शीतल डोडवे शिशु, रोग विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र मंडलोई और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ राहुल मंडलोई ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति बघेल,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ यशवंत सत्यया तथा आयुष विभाग की टीम के द्वारा महिलाओं और पुरुषों का उपचार किया।शिविर मे विधायक प्रतिनिधि राकेश नोरके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालू चौगड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र डावर,पत्रकार बंधुओ उपस्थित रहे,
खण्ड चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ विजय अहरवाल ने शिविर मे स्वास्थ्य की समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ उप स्वास्थ्य केंद्रो मे भी डॉ के द्वारा इस अभियान के तहत सेवाये दी जा रही है के बारे मे बताया । आज खंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है । बाहर से आई डॉक्टरों की टीम ने शिविर में अपनी बेहतर सेवा देकर मरीजों की जांच ओर उपचार किया। इसमें खासकर महिलाएं ज्यादा लाभ ले सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरुक किया गया था। आज कैम्प मे 34विकलांग प्रमाण पत्र बनाये गये समस्त बीमारियों की 568मरीजों निशुल्क जाँच और उपचार किया गया इसके अलावा टीबी मरीजों को भी पौष्टिक आहार प्रदान किया गया। साथ ही आयुष विभाग द्वारा भी कई मरीजों का उपचार कर दवाई वितरित की गई। कार्यक्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डही के समस्त स्टॉफ, आयुष विभाग, नगर परिषद,जनपद एवं शिक्षा विभाग का सहयोग रहा। मंच का संचालन डॉ. दुर्गेश वर्मा द्वारा किया गया एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय अहरवाल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया