हरियाणा काम्बोज सभा जिला यमुनानगर की जिला इकाई द्वारा रादौर के बुबका चौंक पर शहीद उधमसिंह काम्बोज चौंक के नामकरण का बोर्ड लगाकर उदघाटन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला काम्बोज सभा के प्रधान लक्ष्मीचंद लक्षीबास ने की वहीं समाजसेवी मान सिंह आर्य मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चन्द लक्षीबास ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रादौर के सभी चौंक चौराहों के नाम शहीदों व महापुरुषों के नाम पर रखे है जोकि एक बहुत ही सराहनीय कदम है इसी कड़ी में सरकार ने रादौर के बुबका चौंक का नाम शहीद उद्यमसिंह काम्बोज चौंक किया है जिसके लिए हम हरियाणा सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते है अब से रादौर का बुबका चौंक शहीद उधमसिंह कांबोज चौंक के नाम से जाना जाएगा ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि मान सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद उधमसिंह काम्बोज ने जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल ओड़वायर को 21 साल बाद लंदन में जाकर मौत के घाट उतार कर भारत माता का कर्ज चुकाया था।
यमुनानगर से संदीप गाँधी की विशेष रिपोर्ट