राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
दिलाई गई स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ महात्मा गांधी उद्यान एवं महाविद्यालय परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
कटनी – शासकीय महाविद्यालय बरही में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में रा. से. यो. स्वयंसेवकों, विद्यार्थियो एवं स्टाफ सदस्यों के सहयोग से सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में रा. से. यो. स्वयंसेवकों एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी उद्यान, महाविद्यालय परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई की गई एवं सिंगल यूज पॉलिथीन का एकत्रीकरण कर नियमानुसार विनष्टिकरण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह द्वारा स्वच्छता संबंधी जानकारी देकर विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों के आस-पास सफाई रखने के साथ सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग न कर कपड़े से बने थैलों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि स्वच्छता का मतलब सिर्फ़ अपने आस-पास सफाई रखना ही नहीं है, बल्कि इसमें स्वभाव या व्यक्तिगत स्वच्छता तथा संस्कार या मानसिक स्वच्छता भी शामिल होती है। हमें स्वच्छता और सफाई से समझौता कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करके हम अपने स्वास्थ्य के साथ भी समझौता करते है। साथ ही उन्होंने कहां कि स्वच्छ और व्यवस्थित कक्षाएँ अनुकूल शिक्षण वातावरण के निर्माण के साथ-साथ विद्यार्थियो के अध्ययन के प्रति जुड़ाव को बढ़ाती है एवं विद्यार्थियो को कागज के टुकड़ों, खाद्य सामग्री के पाउच एवं विभिन्न प्रकार के अन्य अपशिष्ट पदार्थों के निपटान के लिए महाविद्यालय परिसर में रखे डस्टबीनो का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अंत मे गांधी उद्यान में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उनके स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्टॉफ के सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे l