इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव।
कैलादेवी| करौली जिले में उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्था धाम कस्बा कैलादेवी में इन दिनों चल रहे शारदीय नवरात्र मेले का बुधवार को महानवमी पर कन्या लांगुराओं को भोजन करवाने के साथ ही संपन्न हो गया। महानवमी पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला मां के दर्शन कर मनौतियां मांगी। सुबह के समय श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।और मंदिर परिसर धर्मशाला में जगह-जगह कन्या लांगुराओं के लिए भंडारे लगा रखे थे। वहीं जिन श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर नवरात्र किए। उन्होंने अपने द्वारा बोय हुए ज्वारो को मां के चरणों में अर्पित कर कन्या लांगुराओं को भोजन कराया। और अपना व्रत खोला। और राजेश्वरी कैला मां को भी स्नान कराकर नई पोशाक धारण कराई गई।धार्मिक मान्यता के चलते श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन करवाते हैं। ऐसी मान्यता है मां के दरबार में बच्चों के मुंडन, चोटी, लटूरी उतरवाने का विशेष महत्व होता है। जिसके चलते शारदीय नवरात्र मेले में भी श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन करवाते हैं। हालांकि चैत्र मास के मेले में मुंडन अधिक होते है। इस मेले में भी बच्चों के मुंडन होते हैं। केलादेवी मंदिर के प्रदीप द्विवेदी ने बताया की सफाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री कैलादेवी जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुंडन का ठेका दिया हुआ है और मंदिर ट्रस्ट द्वारा मुंडन कक्ष बनवा रखा है।