.. सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में रावण वध के साथ रामलीला का भव्य समापन
समाजसेवी एडवोकेट निशी शर्मा का हुआ भव्य सम्मान
सहारनपुर । श्री सनातन धर्म सभा, रजिस्टर्ड गोपाल मंदिर, रेलवे कॉलोनी, खलासी लाइन, सहारनपुर के तत्वावधान में बुधवार रात रावण वध के साथ रामलीला का भव्य समापन हुआ।
गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर रावण का विशालकाय पुतला दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व देखने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रामलीला मैदान में आतिशबाज़ी, गगनभेदी जयकारे और झूमते हुए दर्शकों की गूंज ने पूरे माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस दृश्य को देखने के लिए उत्साहित नज़र आया।
इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य लोग और अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री सनातन धर्म सभा, गोपाल मंदिर, रेलवे कॉलोनी की ओर से
निशी शर्मा, एडवोकेट और समाजसेवी का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर निशी शर्मा के साथ विक्की चौधरी, गौरव चौधरी, वंश चौधरी, लक्ष्य चौधरी, शुभम चौधरी, उज्ज्वल चौधरी, अक्षय चौधरी, अनुज चौधरी, विषु चौधरी और शंभू दयाल शर्मा अपनी पूरी सहयोगी टीम के साथ मौजूद रहे।
रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन हर साल नगरवासियों की आस्था और उत्साह के साथ किया जाता है। लोगों में इस पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
रावण दहन के बाद चारों ओर आतिशबाज़ी की चमक और विजयादशमी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों ने इसे बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए, एक-दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़