📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर।
प्रयागराज के सभी CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर मरीजों को पैथालॉजी की बेहतर सुविधा मिलेगी। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब जनपद के सभी सीएचसी पर कुल 97 तरह की जांच मरीजों की जा सकेंगी। इसके लिए केंद्रों पर अत्याधुनिक मशीनें आदि मुहैया कराई जा चुकी है।
POCT के रीजनल मैनेजर उपेंद्र सिंह ने बताया, कि जनपद में कुल 24 सीएचसी हैं जिसमें से 11 सीएचसी पर यह जांच की सुविधा शुरू हो गई है, यहां पैथालॉजी लैब पूरी तरह से हाइटेक मोड में तैयार हैं।
अभी तक ग्रामीण इलाकों के मरीजों को महत्वूपर्ण जांच कराने के लिए प्राइवेट पैथालाजी सेंटरों का चक्कर लगाना पड़ता था या शहर के बड़े अस्पतालों में आना होता था लेकिन अब उन्हें अपने नजदीकी सीएचसी पर ही यह सुविधांए मिल सकेंगी।
सीएमओ आफिस में इस संबंध में संबंधित लैब टेक्निशियन आदि को ट्रेनिंग दी गई है। CMO डॉ. एके तिवारी ने कहा, इस व्यवस्था से ग्रामीण इलाकों के मरीजों को काफी सहूलियत होगी। ये महत्वपूर्ण जांचें अब सीएचसी पर होगी
टोटल आरबीसी काउंट, स्नोफिल काउंट, प्लेटलेट काउंट, ईएसआर, ब्लीडिंग टाइमिंग एंड क्लाटिंग टाइमिंग, पैक्ड सेल वैल्यूम, थैलेसीमिया, यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट, यूरिन माइक्रोस्कोपी, सीरम एसटी, सीरएम एलटी, सीरम टोटल प्रोटीन, सीरम क्रिटनिन, सीरम यूरिक एसिड, सीरम सोडियम, सीरम कैल्शियम आदि जांचें अब सीएचसी पर ही होंगी।