आज दोपहर लगभग 1:40 बजे शहर में अचानक हुई तेज़ बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लगातार बरसती बूंदों से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को राहत के साथ थोड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। दुकानों के सामने लोग बारिश से बचने के लिए ठहरते नज़र आए, वहीं सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
लंबे समय से उमस भरे मौसम के बाद आई इस बारिश ने ठंडक का एहसास दिलाया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।
— छबड़ा बारा जिला राजस्थान