लोकेशन मंडलेश्वर
मंडलेश्वर। ग्राम सुलगांव के श्री अम्बिका बाल विद्या मंदिर स्कूल में भारतीय जनता पार्टी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को विधायक राजकुमार मेव ने संबोधित किया।कार्यक्रम में मनोज पाटीदार, ललित पाटीदार, अंशु पटीदार, पुष्पराज सिंह सहित 50 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में खरगोन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तंवर, किशन पाटीदार ,सुखदेव पाटीदार,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा, समाजसेवी एवं पार्षद नितिन पाटीदार, विक्की पाटीदार,अनिरुद्ध हलवे,रोहित केवट, हरि गाडगे,चेतन पाटीदार, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
INDIN TV NEWS खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट