बीबीरानी मुंडावर सड़क मार्ग पर हरसौली फाटक के पास रास्ता हुआ खराबवाहन चालक हो रहे परेशान
जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़
कस्बे से होकर गुजर रहे बीबीरानी मुंडावर सड़क मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक संख्या 86 पर इन दिनों ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा हे जिसके चलते इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों एवं वहां चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल निर्माण कार्य के चलते यह सड़क मार्ग फाटक से लेकर झाड़का मोड़ पूर्णतः खराब हो चुका हे जिस पर से होकर गुजरना अपनी जान हथेली पर लेकर गुजरने के बराबर हे। इस क्षेत्र में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण छोटे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं फाटक बंद होने के बाद खुलने पर अचानक दोनों तरफ से वाहनों की भीड़ आ जाने से जाम की समस्या से लोगों को अक्सर रूबरू होना पड़ता है।
जगमाल सिंह प्रजापति इंडिया टीवी न्यूज़