सहारनपुर
थाना मंड़ी क्षेत्र से एक 6 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते गुम हो गया था। परिजनों की तहरीर पर, मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई की।थाना मंड़ी पर मुकदमा दर्ज कर विभिन्न टीमों का गठन किया गया और बच्चे की तलाश शुरू की गई। इसी अभियान के दौरान, मुर्सलीन पुत्र शमीम निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड थाना को.नगर जनपद सहारनपुर के कब्जे से, बच्चा सुरक्षित रूप से कस्बा और थाना नागल से बरामद किया गया। बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि अभियुक्त मुर्सलीन के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्यवाही जारी है।क्षेत्राधिकारी प्रथम मुनीश चन्द्र* ने इस अभियान की सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान लोगों के विश्वास को और मजबूत करते हैं। ओर सहारनपुर पुलिस हमेशा आपके साथ, हर कदम पर सुरक्षा के लिए तत्पर!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़