अन्नदाता को हो रही सबसे बड़ी परेशानी जवाबदार कौन
ग्रामीणों ने बताया सरपंच कुछ नहीं करवाते हैं
महेंद्र पाण्डेय सागर
आपको बता दें कि जिला सागर मध्य प्रदेश जनपद पंचायत माल्थोन के ग्राम चिंताई पथरिया
से बेलाखेड़ी महज 3किलोमीटर दूर है यह रास्ता इतना जटिल एवं कठिनाई वाला है कि आपको सोचने पर मजबूर कर देगा यहां के कुछ ग्रामीण किसानों ने बताया है कि हमारी 80% किसानी इसी तरफ है किसानों की सोयाबीन की फसल या तो कट चुकी है या कटाई के लिए तैयार है, लेकिन कच्ची सड़क और कीचड़ के कारण खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
ट्रैक्टर फँस रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है
ग्रामीणों किसानों को इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है कच्ची सड़क का सालों से समस्या का सामना कर रहे हैं यह पूरी तरह कच्चा रास्ता है इसका कोई समाधान नहीं हुआ है ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि जनपद पंचायत माल्थोन में कई बार 5 साल से आवेदन दे रहे हैं इस पर जनपद पंचायत माल्थोंन का ध्यान नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि यहां के सरपंच कोई भी काम नहीं करवाते हैं ना ध्यान देते हैं
बरसात के कारण यह रास्ता इतना खराब हो गया है कि ट्रैक्टर तक नहीं निकल पा रहे हैं।