सहारनपुर
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मान्यवर काशीराम की पुण्यतिथि पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए मान्यवर काशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विरेश सैनी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहा उन्होंने दलितों पिछडो गरीबो के मसीहा दिवंगत मान्यवर काशीराम को भारतरत्न दिए जाने की मांग की उन्होंने मान्यवर कहां कि आज बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व मे जन अधिकार पार्टी ही दलितों शोषित पिछडो की आवाज बनकर मान्यवर कांशीराम के सपनो को पूरा करने का प्रयास कर रही है
इस दौरान ज्ञापन मे जनहित की अन्य समस्या जैसे बिना वजह विधुत विभाग के थाना द्वारा उत्पीड़न रोके जाने विधुत बिल अनाप शनाप भेजे जाने के साथ ही किसान मजदूर वर्ग को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने की मांग की है
इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार ने भी अपने विचार रखें
इस अवसर पर डॉक्टर प्रवेश कुमार सैनी मंजूर हसन मांगेराम सैनी चंद्र किरण गौतम रिंकू कुमार आदेश आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़