4 माह से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला
जोधपुर जिले की धवा पंचायत समिति के अतंर्गत ग्राम पंचायत लुणावास खारा के गांव परिहारों की ढाणी मै 4 माह से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गत 4 माह से ANM का पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है 4 माह पहले ANM के सेवानिवृत्त होने के बाद से अभी तक किसी की भी नयी नियुक्ति नहीं होने के कारण आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताले लगे हैं
इस मौसम में मौसम जनित बिमारीया फ़ैल रही है आला अधिकारियों को अवगत कराने के उपरांत भी 4 माह से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पड़ा है स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि अति शीघ्र ANM की नियुक्ति कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर को खुलवाया जाये
मनोहर सिंह
इंडियन टिवी नेशनल चेनल
जोधपुर