दारू पुलिस को मिली सफलता: 18 साल पुराने मामले का स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सदर थाना के 2007 के मामले में वांछित गौतम कुमार उर्फ गौतम कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दारू/हजारीबाग संवाददाता दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में दारू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 18 साल पुराने मामले के एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गौतम कुमार उर्फ गौतम कुमार सिंह (पिता- मनेश कुमार सिंह), निवासी ग्राम- चोरिया, थाना दारू, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया है।
गौतम कुमार सिंह सदर थाना कांड संख्या 65/07 (जी.आर.- 291/07) के तहत लंबे समय से वांछित थे। यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 448/341/323/504/34 से संबंधित है।
दारू पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने बताया कि पुराने और लंबित मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
“स्थाई वारंटी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लंबित मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।” दारू थाना प्रभारी।