सर्व पल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर 5 सितंबर को जिला पंचायत जांजगीर चांपा के आडिटोरियम में आयोजित शिक्षक दिवस के अवसर पर शास. प्रा.शाला गुडीपारा मेहंदी , संकुल मेहंदी में पदस्थ प्रधान पाठिका चंद्रिका पटेल को कलेक्टर जन्मेजय महोबे के हाथों मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत सम्मान प्राप्त हुआ था। जिसमें मोमेंटो, शाल, श्रीफल, व पांच हजार का चेक मिला था, सम्मान राशि से उन्होंने अपने स्कूल के बच्चों के लिए जूता – मोज़ा खरीदकर विधालय के बच्चों को बांटे, जूते मोजे मिलने से बच्चों के चेहरे पर स्पष्ट खुशी झलक रही थी उन्होंने अनुकरणीय कार्य का परिचय देते हुए एक नया मिसाल कायम की है इसमें निश्चित ही छात्र छात्राओं के नियमित शाला आने व पढ़ाई कै प्रति रुचि जगाने और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की दिशा में अभिनव पहल है। वहीं इस अनोखी पहल के कारण प्रधान पाठिका की आस पास के स्कूलों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड समन्वयक कार्यालयों में प्रशंसा हो रही है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं,इस अवसर पर स्कूल में लघु कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर भीम प्रसाद देवांगन अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, जे आर सारथी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संतोष अनंत संकुल प्रभारी मेहंदी, प्रदीप कमलेश, शैक्षिक समन्वयक मेहंदी, रमा शर्मा सहायक शिक्षक एवं ग्रामीणजन की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को जूते मोजे वितरण किया गया।