चिलकाना थाना प्रभारी संजीव कुमार के ट्रांसफर पर उठे सवाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सवालों के घेरे मे आखिरकार चिलकाना थाना प्रभारी संजीव कुमार की अच्छी कार्य शैली के बावजूद भी ट्रांसफर कर दिया गया
सहारनपुर चिलकाना मे कुछ दिन पूर्व ही चिलकाना थाने का चार्ज सँभालने वाले अच्छी कार्य शैली के ईमानदार इंस्पेक्टर संजीव कुमार को थाना सरसावा की कमान सौपी गयी है,
वहीं चिलकाना क्षेत्र की जनता मे चर्चा है कि कही अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही करना ओर कानून का सख़्ती से पालन कराना ही तो उनके ट्रांसफर की वजह बनी है किया चिलकाना थाने का चार्ज सँभालते ही उन्होंने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था ओर बड़े पैमाने पर कार्यवाही कर उन्होंने खनन की रैकी करने वालो को भी जेल की हवा खिलाने का काम किया था,
सूत्रो की माने तो अच्छी कार्य शैली व ईमानदार छवि चिलकाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार के ट्रांसफर की वजह बनी है इंस्पेक्टर संजीव कुमार द्वारा चिलकाना क्षेत्र में अवैध खनन व गौकशी व नशा तस्करी कार्य करने वालो के पीछे बैठे सफेद पोशो की नजरो मे लगातार चुभ रहे थे कारण जो भी हो इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने चिलकाना थाना प्रभारी कार्यकाल मे शासन ओर प्रशासन की नीतियों पर चलकर गौकशी व अवैध खनन व नशा तस्करी पर अंकुश लगाने का कार्य किया है जो कि आने वाले थाना प्रभारी विनोद कुमार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा है अब देखना है कि आने वाले चिलकाना थाना प्रभारी की किया प्राथमिकता रहेगी,
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़