नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
भाजपा द्वारा वोटों की चोरी कर सरकार बनाने के षड़यंत्र में चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण योगदान : निसार खान
चुरचू / हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के निर्देशानुसार चुरचू प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में चुरचू प्रखंड के चनारो पंचायत सचिवालय में ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता चुरचू प्रखंड के अध्यक्ष नौशाद आलम ने की । मुख्य अतिथि जिला मीडिया अध्यक्ष सह प्रखंड पर्यवेक्षक निसार खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा वोटों की चोरी कर सरकार बनाने के षड़यंत्र में चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण योगदान है । भाजपा ने संवैधानिक मुल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों को काटकर वोट चोरी के नियत से अप्रत्याशित रूप से फर्जी वोटों का जोड़ने के विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम को गतिशील बनाने के लिए तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कार्य करने की आवश्यकता है । चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम नें बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करा कर भाजपा की केन्द्र सरकार को जड़ उखाड़ने का समय आ गया है । उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रही है, और चुनाव आयोग भी इस षड़यंत्र में केन्द्र सरकार के साथ है । कार्यक्रम के पश्चात चुरचू प्रखंड के पर्यवेक्षक निसार खान द्वारा आठों पंचायत के चुने हुए सदस्यों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष चोलेश्वर महतो जबकी धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी ने किया । मौके पर विशिष्ट अतिथि एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव रवि कुमार जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहेरा मुखिया देवकी महतो चुरचू मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह युवा नेता कैफ रजा प्रखंड महासचिव सज्जाद हुसैन चरही पंचायत अध्यक्ष मुस्लिम अंसारी,युवा प्रखंड अध्यक्ष मतीन अंसारी बहेरा पंचायत अध्यक्ष जावेद असगर चुरचू पंचायत अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी हेन्देगढ़ा पंचायत अध्यक्ष नरेश राम, इंदरा पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर महतो, सुषमा कुमारी, आंगों पंचायत अध्यक्ष अनिल हेमरम चनारों पंचायत अध्यक्ष अमृत महतो, जियारत अंसारी, एहसान अंसारी,आजाद खान, निखिल किस्कू, सचिन मरांडी, बिक्रम हेम्ब्रम ,फूलचंद महतो, प्रभु करमाली, चिंता मानी रविदास, शमेघनाथ करमाली, संजय रजक, भुनेसर तुरी, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।