नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत चुरचू में कांग्रेस की बैठक
भाजपा द्वारा वोटों की चोरी के षड्यंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका: निसार खान
चुरचू/हज़ारीबाग़। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के निर्देश पर चुरचू प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में चुरचू प्रखंड की चनारो पंचायत सचिवालय में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चुरचू प्रखंड के अध्यक्ष नौशाद आलम ने की।
मुख्य अतिथि एवं प्रखंड पर्यवेक्षक, जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “भाजपा द्वारा वोटों की चोरी कर सरकार बनाने के षड्यंत्र में चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण योगदान है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों को काटकर फर्जी वोटों को जोड़ने का अप्रत्याशित प्रयास किया है। इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करा कर भाजपा की केंद्र सरकार को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भी इस षड्यंत्र में केंद्र सरकार के साथ है।
कार्यक्रम के पश्चात, चुरचू प्रखंड के पर्यवेक्षक निसार खान ने आठों पंचायत के चुने हुए सदस्यों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष चोलेश्वर महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार रवि, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहेरा मुखिया देवकी महतो, चुरचू मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, युवा नेता कैफ रजा, प्रखंड महासचिव सज्जाद हुसैन, चरही पंचायत अध्यक्ष मुस्लिम अंसारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष मतीन अंसारी, बहेरा पंचायत अध्यक्ष जावेद असगर, चुरचू पंचायत अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, हेन्देगढ़ा पंचायत अध्यक्ष नरेश राम, इंदरा पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर महतो, सुषमा कुमारी, आंगों पंचायत अध्यक्ष अनिल हेमरम, चनारों पंचायत अध्यक्ष अमृत महतो, जियारत अंसारी, एहसान अंसारी, आजाद खान, निखिल किस्कू, सचिन मरांडी, बिक्रम हेम्ब्रम, फूलचंद महतो, प्रभु करमाली, चिंता मानी रविदास, शमेघनाथ करमाली, संजय रजक, भुनेसर तुरी, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।