पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
चिचोली: – बीती रात चिचोली थाना क्षेत्र के सीता डोंगरी ग्राम के निकट बाय पास रोड फोरलेन की पुलिया के नीचे एक मोटरसाइकिल सवार की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाहजुरी निवासी युवक कपिल पिता लखन यादव उम्र 20 वर्ष चिचोली मे दुकान पर कार्यरत था! दुकान से घर वापसी के दौरान यह दुर्घटना करीब 11 बजे के आसपास घटी! घटना बीती रात की बताई जा रही है! सुबह ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी! मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाया एवं चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पीएम के लिए भेजा! पी एम के उपरान्त शव परिजनो को सौप दिया गया ।