बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गांव संजरपुर के पास रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
कस्बा सखानू के वार्ड नंबर नौ निवासी मशरूर (45 वर्ष) पुत्र अब्दुल कफील और आजाद पुत्र अब्दुल कादिर ई-रिक्शा से सखानू से अलापुर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों लोग अलापुर बाजार में खरीदारी करने के लिए निकले थे। जब वह गांव संजरपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत