रोटरी क्लब के द्वारा विश्व पोलियो दिवस पर बालिकाओं के लिए की गई ज़रूरतमंद सामग्री वितरित।
दमोह – रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर द्वारा विश्व पोलियो दिवस 24 अक्टूबर के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल के एम.सी. एच. भवन में जन्मी नवजात बालिकाओं को बेबी सूट भेंट किये गए हैं एवं उनके परिवारों को गुड़ बिस्वार के लड्डू वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष किशन लाल हुरा ने विश्व पोलियो दिवस का महत्त्व बताते हुए सभी उपस्थित परिवार एवं लोगों से अपील की वे पोलियो को समाप्त करने के लिए शासन का सहयोग करें। रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय जैन ने सभी माता पिता एवं परिवार के सदस्यों को बालिका के जन्म की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटी को बचाना है एवं उन्हें पढ़ाना है एवं उनको पोलियो दवा जरूर पिलाना है। पूर्व क्लब अध्यक्ष हेमंत मलैया ने सभी लोगों सलाह दी की वे अपने रिश्तेदारों एवं जान पहचान के लोगों को पोलियो रोग की जानकारी दें एवं सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवायें। रोटरी क्लब के सचिव शुभम अग्रवाल ने पोलियो अभियान में सहयोग प्रदान करने के लिए समस्त स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया एवं अपील की सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाएं ताकि बच्चों को पोलियो रोग के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। इस अवसर पर माता सूरज यादव पिता सोनू यादव बच्ची मिष्टी यादव को रो. संजय जैन द्वारा, माता पिता शानू विकास तिवारी बच्ची आद्या सरखडी को रो. किशन लाल हुरा द्वारा, माता पिता का नाम गुड़िया रूपसिंह यादव बच्ची रूही को रो. अभिषेक द्वारा, माता पिता सबाना आशिफ़ खान हटा बच्ची अर्शी को रो. विशाल द्वारा, माता पिता आमीन राइन शाबनी बच्ची जैस्मिन को रो. हेमंत मलैया द्वारा, माता पिता ज्योति राजकुमार पटेल बच्ची देविका पटेल को रो. शुभम अग्रवाल द्वारा, माता पिता सविता नारायण राज बच्ची आराध्या दमोह को रो. राजेन्द्र सेठिया द्वारा, माता पिता दुर्गा नन्दकिशोर पटेल बच्ची गौरी को रो. गोलू। रूपेश असाटी द्वारा, माता पिता संगीता सुरेंद्र अहिरवार बडा पूरा दमोह बच्ची खुशी को रो. किशन लाल हुरा द्वारा बेबी सूट एवं गुड़ बिस्वार लड्डू प्रदाय किए गए हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत, पूर्व क्लब अध्यक्ष किशन लाल हुरा, हेमंत मलैया, सचिव शुभम अग्रवाल, विशाल जैन,गोलू असाटी,राजेंद्र सेठिया, अभि आहूजा सहित बबिता चौबे स्टाफ़ नर्स सीमा धूरिया, रुबीना थॉमस,भागबाई पटेल,ज्योति ठाकुर एवं समस्त अस्पताल स्टाफ मौजूद था।
*ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर,, रिपोर्ट- सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश*