📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर
प्रयागराज दिनांक 21/10/2025 को 101 बटा. आर.ए.एफ में सम्मान पूर्वक ‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर श्री. हरिओम सागर कमाण्डेंट (AOD)-101 आर.ए.एफ द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया।
इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। महोदय द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना द्वारा भारत – तिब्बत सीमा की सुरक्षा में तैनात के.रि.पु.बल के जवानों पर आक्रमण किया गया। जिसमें के.रि.पु.बल के जवानों द्वारा असाधारण वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए, चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया गया। इस दौरान राष्ट्रसेवा में के.रि.पु.बल के 10 रणबांकुरों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उन वीर शहीदों के बलिदान के स्मरण में 21 अक्टूबर का दिन ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में सभी पुलिस बलों के द्वारा मनाया जाता है। महोदय ने कहा आज के दिन उन शहीदों को स्मरण कर, उन्हें नमन कर हम सभी उनका धन्यवाद करें एवं इस पावन बेला पर यह प्रण लें कि, हम अपने देश की एकता, अखण्डता एवं स्वतंत्रता बनाएं रखने के लिए तन-मन से पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेंगे।
उक्त अवसर पर श्री. नीरज कुमार (उप कमाण्डेन्ट), श्रीमती सुमन पाल (सहा. कमाण्डेन्ट), श्री. राजेन्द्र कुमार यादव (सहा. कमाण्डेन्ट मंत्रालय), तथा अधीनस्थ अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।