इंडिया टीवी राजेश मौर्य कुशीनगर
जिले के सदर तहसील क्षेत्र के बड़हरा गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान उस वक्त बवाल मच गया, जब आतिशबाजी और अबीर-गुलाल उड़ाने से नाराज़ दरोगा ने भीड़ पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।
इस अचानक हुई कार्रवाई में 7 लोग घायल हो गए, जिनमें दो विकलांग व्यक्ति भी शामिल हैं।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विसर्जन यात्रा रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और प्रतिमा विसर्जन रुका रहा।
सूचना मिलते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल और पडरौना कोतवाल मौके पर पहुंचे। विधायक ने लोगों को शांत कराया और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शाम करीब 7 बजे स्थिति सामान्य हुई और फिर शांतिपूर्वक प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ।
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा —
“कल घायलों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की जाएग