युवाओं में बढ़ती आ+त्म ह+त्याएं — समाज के लिए चिंताजनक संकेत
#रायसेन जिले के #बेगमगंज तहसील में आ+त्म ह+त्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो समाज के लिए गहरी चिंता का विषय बन चुके हैं। बीते एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है, जब 28 वर्षीय युवक पंकज श्रीवास्तव ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इससे पहले ग्राम #बढ़गवां और श्याम नगर में भी दो युवक फांसी के फंदे पर झूल चुके हैं।
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं इस ओर इशारा करती हैं कि मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और सामाजिक दबाव के कारण युवा पीढ़ी तेजी से अवसाद की गिरफ्त में आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए समाज को जागरूक होने की जरूरत है। परिवारों में संवाद, समझ और सहयोग का वातावरण बनाना बेहद आवश्यक है ताकि कोई भी युवक या युवती अकेलेपन या निराशा की वजह से आत्मघाती कदम न उठाए।
#पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोगों ने युवाओं में बढ़ती #आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।