(ब्यूरो चीफ प्रदीप दुबे)
भक्ति और श्रद्धा में डूबा माहौल
कौंधियारा। करछना क्षेत्र के कुआं गाँव में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा रस रहस्य का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन गोविंद गोशाला सेवार्थ किया जा रहा है, जिसमें परम पूज्य स्वामी प्रियाशरणजी महाराज कथा का रसपान करा रहे हैं।
कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो सुबह 9 बजे कथास्थल से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल लेकर निकली। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण को गूंजा दिया। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जो 2 नवम्बर तक चलेगी।
मुख्य यजमान के रूप में कमला तिवारी, सुनिता तिवारी, शिवप्रकाश तिवारी और संगीता तिवारी परिवार द्वारा कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रेषक शिवप्रकाश तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार हैं। कथा आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
निवेदक ओ. पी. नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एस. पी. तिवारी ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि समाज में भक्ति, सेवा और सद्भाव के संदेश को प्रसारित करने का एक माध्यम भी है।