कुशीनगर में सड़क मेंटेनेंस के नाम पर खानापूर्ति! अधिकारी गायब, सरकार के पैसे का खुला खेल!
इंडिया टीवी रुचि राजेशमौर्य कुशीनगर जनपद के दुदही विकास खंड अंतर्गत चाफ गांव में इन दिनों चाफ–बतरौली पीडब्ल्यूडी रोड पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। लेकिन मौके की तस्वीरें और वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सड़क पर लगाई जा रही सामग्री मानक के विपरीत बताई जा रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा भेजे गए विकास निधि का दुरुपयोग खुलेआम किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि ना तो जूनियर इंजीनियर (JE) मौके पर मौजूद हैं और ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी।
लोगों को डर है कि अगर इसी तरह बिना निगरानी के कार्य होता रहा तो कुछ ही महीनों में सड़क फिर से उखड़ जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह है —
👉 क्या सरकार के पैसों की इस बर्बादी पर कोई कार्रवाई होगी?
👉 क्या कार्यदायी संस्था से जवाब लिया जाएगा?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मेंटेनेंस कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में विकास कार्यों के नाम पर जनता के धन की लूट बंद हो सके।