सहारनपुर नागल।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन, सख्त कार्रवाई कीमांग
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वीडियो में एक युवती द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है तथा गाय माता के वध और उसके मांसाहार का समर्थन किया गया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हिंदू युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता एडवोकेट शिवकुमार के नेतृत्व में आज नागल थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने आरोपी युवती के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने लिखा कि संबंधित वीडियो से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है, जिससे समाज में तनाव की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू युवा शक्ति संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से यश, अर्जुन, अनुज, जॉनी, अक्षय, अवि हिन्दू, अंकुश, हर्षित, बंशी, मोनू आदि शामिल थे। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की और प्रशासन से मामले पर त्वरित एवं कठोर कदम उठाने की मांग की।
थानाध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता और गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़