हरपुर महंत के प्राचीन शिव मंदिर छठ घाट पर धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व
📍 हरपुर महंत, महाराजगंज (उत्तर प्रदेश), दिनांक 26 अक्टूबर 2025
हरपुर महंत के प्राचीन शिव मंदिर छठ घाट पर इस वर्ष छठ महापर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व का आनंद लिया।
इस धार्मिक आयोजन में रिषीकेश भाई जी और उनकी युवा टीम का सराहनीय योगदान रहा। उनकी टीम ने घाट की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार मेहनत की। साथ ही, जनता के बीच समर्पित भाव से संपर्क बनाकर सेवा भावना का परिचय दिया।
छठ पर्व के अवसर पर 26 अक्टूबर 2025 को डांस रियलिटी शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संचालन रिषीकेश भाई जी की अगुवाई में हुआ, जो पेशे से नगर सहकारी बैंक के कर्मचारी हैं और इस बार हरपुर महंत के प्रधान पद के प्रत्याशी भी हैं।
टीम में सक्रिय सदस्य —
👉 करण विश्वकर्मा, संगम विश्वकर्मा,
👉 बबलू गौड़, अजीत सिंह चौधरी,
👉 गोपाल चौधरी, अरविंद उर्फ उमेश चौधरी,
👉 अरविंद चौधरी (भाजपा मंडल अध्यक्ष, घुघली दक्षिणी विधानसभा पनियरा),
👉 बबलू जी, अविनाश सिंह चौधरी (बी.डी.सी. प्रत्याशी 1–8 तक)।
यह टीम हरपुर महंत क्षेत्र में हर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और जनता की सेवा को सर्वोपरि मानती है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी ऊर्जावान और समर्पित युवा टीम ही समाज के विकास और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की सच्ची मिसाल है।
इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर अविनाश सिंह चौधरी,,9795651975