अपराधियों के फोटो वाले पोस्टर चौराहों पर लगाए, एक घंटे में ही हटाए गए
मुरादाबाद में पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नई पहल की गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर लुटेरों और छिनैती करने वाले बदमाशों के पोस्टरों को बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर चिपकाकर लगाया गया। इन पोस्टरों में आरोपितों की तस्वीरें प्रमुखता से दर्शाई गई थीं, ताकि जनता सतर्क रह सके।
हालांकि हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ एक घंटे के भीतर ही इन सभी पोस्टरों को हटा दिया गया। पोस्टर हटाए जाने के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।