बांदा में द प्रेस ट्रस्ट ऑफ बुंदेलखंड (पी टी बी) के द्वारा पहली बार पत्रकारों का चुनाव संपन्न कराया गया,जिसमें अध्यक्ष अनवर रजा रानू चुने गए,
बता दे पूरा मामला बांदा शहर की बबेरू रोड सिटी गार्डन का है। जहां 28 अक्टूबर दिन मंगलवार को द ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड पी टीबी के द्वारा बांदा में पहली बार पत्रकारों का निर्वाचन संपन्न कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया, इसमें अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी रहे, अनवर रजा रानू व दीपक पांडेय वही कुल 186 पत्रकारों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्यासियों के बीच कांटे का टक्कर रहा, जिसमें अनवर रजा रानू को 101 मत प्राप्त हुए, वहीं दीपक पांडे को 81 मत मिले, वही चार मत अनबैलेड पाए गए, जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनवर रजा रानू अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी दीपक पांडे को 20 मतों से पराजित कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रियुगी नारायण, व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरबाज खान निर्विरोध निर्वाचित हुवे, जिसमें निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी का पत्रकार साथियों ने फूल माला पहनाकर बधाई दिया है। वही निर्वाचित पदाधिकारी ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। वहीं पत्रकार साथियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। इस मौके पर , अभिषेक शुक्ला, राहुल द्विवेदी, मनोज कुमार जिशान अख्तर, मनोज गोस्वामी साकेत अवस्थी जितेन्द्र श्रीवास,कमलेश चौरसिया,विनय सिंह रामू तिवारी,कासिम खान रामकृपाल यादव, अखिलेश पासवान शुभम बाजपेई नंदू चतुर्वेदी वेद शर्मा सुभाष शर्मा,पूरन राय, अरबाज खान,शहजाद खान, संदीप कुमार,गुल मोहम्मद,जितेंद्र द्विवेदी बसंत गुप्ता, कविता देवी बुंदेलखंडी ,मीरा देवी सहित सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे ।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट