नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
आत्मनिर्भर भारत को जन आंदोलन बनाने का आह्वान: मांडू विधानसभा सम्मेलन में गूंजा “हर घर स्वदेशी” का संकल्प
हजारीबाग/मांडू:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे “आत्मनिर्भर भारत अभियान” को जन-जन तक पहुँचाने और “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मांडू विधानसभा में “आत्मनिर्भर भारत विधानसभा सम्मेलन” का सफल आयोजन किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद
कार्यक्रम में हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद थे।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह ने किया।
विधायक प्रदीप प्रसाद का संबोधन:
विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि यह आत्मसम्मान, स्वदेशी भावना और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक राष्ट्रीय आंदोलन है।
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जिस तेज़ी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। हमें स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर, युवाओं और उद्यमियों को सशक्त बनाकर इस संकल्प को जनआंदोलन बनाना होगा।
आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के स्वावलंबन का प्रतीक बन रहा है।”
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का आह्वान किया और कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संदेश तभी साकार होगा जब हर नागरिक स्थानीय उत्पादों को अपनाने की जिम्मेदारी स्वयं लेगा।
मुख्य अतिथि का वक्तव्य: प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के इस मुहिम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और देश की आर्थिक रीढ़ को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया।
उपस्थिति: इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, जिला परिषद सदस्य सर्वेश सिंह, भाजपा नेत्री वीणा मिश्रा, राजू चतुर्वेदी, खोखा सिंह, मांडू विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।