नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
कार्तिक उरांव आदिवासियों के मसीहा थे: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई 101वीं जयंती
हजारीबाग:जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण बल्लभ आश्रम में बुधवार को पूर्व केंद्रीय उड्डयन एवं संचार मंत्री तथा झारखंड के महानायक कार्तिक उरांव की 101वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्षता एवं संबोधन: कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।
अपने संबोधन में पटेल ने कार्तिक उरांव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें “झारखंड के आदिवासियों का मसीहा” बताया।
कार्तिक उरांव का परिचय: उन्होंने बताया कि कार्तिक उरांव का जन्म कुरूख समुदाय में गुमला जिला के करौंदा लिट टोली गांव में हुआ था और उनका नाम हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने में जन्म लेने के कारण रखा गया था।
वे 1947 के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदार रहे और एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
वे 1967 में पहली बार संयुक्त बिहार के लोहरदगा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।
वह अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद संगठन के संस्थापक भी थे।
शोक संवेदना व्यक्त: जयंती कार्यक्रम के पश्चात, जिला कांग्रेस कमिटी ने एक गंभीर और दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। केरेडारी प्रखंड के बेला कराली गांव में दो बच्ची तथा कटकम सांडी के झरदाग गांव में चार बच्ची की तालाब में डूबने से हुई दर्दनाक मौत की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया गया।
उपस्थिति: इस अवसर पर मीडिया अध्यक्ष निसार खान, उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम रजा, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव सुनिल कुमार ओझा, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, सचिव अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, निसार अहमद भोला, सैयद अशरफ अली, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, राजू चौरसिया, अब्बास अंसारी, मोहम्मद कमरूउद्दीन, मोहम्मद जावेद, असगर अली, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, जाकीर हुसैन, रविन्द्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।