दुद्धी सोनभद्र। छठ पूजा के दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल और सब्जियां जलभराव की चपेट में आकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
स्थानीय संदीप कुमार रजखड़,रुपेश कुशवाहा ,सारनाथ मौर्या ,बबलू सहित अन्य किसानों का कहना है कि लंबे समय से हुई इस अनियंत्रित बारिश के कारण कटाई का काम भी प्रभावित हुआ है। खेतों में पानी जमा होने से धान की बालियां झुकने लगी हैं और कई जगहों पर पौधे गलने लगे हैं। वहीं गोबी ,टमाटर, भिंडी, लौकी जैसी सब्जियों की फसल पर भी सड़न का असर दिखने लगा है।
खजूरी गांव कृषक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यदि दो-तीन दिनों में मौसम सामान्य नहीं हुआ तो इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से खेतों से फसलों के नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह