नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
कार्तिक उरांव झारखंड के आदिवासियों के मसीहा थे : जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में पूर्व केंद्रीय उड्डयन एंव संचार मंत्री तथा झारखंड के महानायक कार्तिक उरांव की 101 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । इस अवसर पर उन्होंने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक उरांव झारखंड के आदिवासियों के मसीहा थे । उनका जन्म कुरूख समुदाय में झारखंड के गुमला जिला के करौंदा लिट टोली नामक एक गांव में हुआ था और उनका नाम हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने में जन्म लेने के कारण रखा गया था । उन्होंने 1947 के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था । वे झारखंड के महानायक और कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ थे । वे 1967 में पहली बार संयुक्त बिहार के लोहरदगा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए । वे अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद संगठन के संस्थापक थे । कार्यक्रम के पश्चात जिला कांग्रेस कमिटी को ओर से केरेडारी प्रखंड के बेला कराली गांव में दो बच्ची तथा कटकम सांडी के झरदाग गांव में चार बच्ची की तलाब में डुबने से हुई दर्दनाक मौत की घटना पर गहरा शोक प्रकट किया गया । मौके पर मीडिया अध्यक्ष निसार खान उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम रजा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद महासचिव सुनिल कुमार ओझा, बाबर अंसारी, सदरूल होदा प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति सचिव अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, निसार अहमद भोला, सैयद अशरफ अली, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, राजू चौरसिया, अब्बास अंसारी, मोहम्मद कमरूउद्दीन, मोहम्मद जावेद, असगर अली, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, जाकीर हुसैन, रविन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे ।