भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उपमंडल टोहाना में आयोजित “Run for Unity” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अम्बेडकर चौक से हुआ, जहाँ सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जीवनी और उनके द्वारा स्थापित राष्ट्रीय एकता के संदेश पर प्रकाश डाला गया।
इसके बाद हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, जिसमें बच्चों और युवाओं का उत्साह देखने योग्य था।
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
आइए, हम सब मिलकर सरदार पटेल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प को आगे बढ़ाएं। टोहाना से पत्रकार सुखदेव मलिक ब्यूरो के जिला फतेहाबाद हरियाणा 🇮🇳