बबेरू कस्बे के कमासिन रोड में कान्हा गौशाला बनाए जाने को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने किया भूमि पूजन
मामला बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे का है। जहां ग्राम सभा की जमीन पर नगर पंचायत के द्वारा कान्हा गौशाला का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू रहे। जिसमें पंडित श्याम जी मिश्रा के मंत्रों उच्चारण के साथ, भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन के पश्चात कान्हा गौशाला का फीता काट का शिलान्यास भी किया। उसके पश्चात भूमि पर मिस्त्री के साथ फावड़ा भी चलाया, वही बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा हरगांव और नगर में कान्हा गौशाला खुलवाया जा रहा है, ताकि गोवंश जो सड़कों पर घूमती हैं,जिससे लोगों को दिक्कत होती जिसको लेकर नगर पंचायत के द्वारा गौशाला बनाई जा रही है जिससे गौवंशो का पालन हो सके, वही जब पत्रकारों ने क्षेत्र की गौशालाओं की दुर्दशा को बताया तो उन्होंने कहा कि लिखित में हमें शिकायत करें जरूर कार्रवाई की जाएगी इतना कहते ही अपना पल्ला झाड़ लिया,और चले गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम प्रकाश साहू, सुधीर कुशवाहा, संतोष यादव अखिलेश नाथ दीक्षित अधिशासी अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव, लिपिक दिनेश सिंह,मुकेश कुमार, हरिओम, सहित और भाजपा के पदाधिकारी नेता व सुरक्षा की दृष्टि से बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट