सहारनपुर चिलकाना पुलिस व गौकशौ के बीच हुई मुठभेड़ मे 1 गौकश/अभियुक्त मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर , 02 खोखा/ 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, गौकशी करने के उपकरण व 01 जिंदा गौवंश बरामद
सहारनपुर चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार दिनांक 31/10 /2025 की रात्रि मे चिलकाना थाना क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम गुमटी के जंगल में कुछ व्यक्ति गौकशी करने की तैयारी में है सूचना पर जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो देखा की दो व्यक्ति एक गौवंश को पेड़ से बाँधकर गौकशी करने का प्रयास कर रहे हैं पुलिस टीम को आता देख गौकशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए घने जंगल की ओर भागने लगे चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में चलाई गई गोली एक गौकश के पैर मे लग गई घायलवस्था में 1 गौकश गिरफ्तार किया गया है जिस के अन्य साथी गौकश अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल की ओर फरार हो गया फरार बदमाश की तलाश हेतु कॉम्बिंग की गई गिरफ्तार/घायल गौकश की पहचान आमिर पुत्र इरफान निवासी ग्राम खेड़ामेवात उर्फ डिंडोली खेड़ा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर के रूप में हुई घायल गौकश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़