बबेरू तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बबेरू उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर संपन्न,सुनी फरियादियों की समस्याएं।
मामला बबेरू तहसील सभागार का है। जहां आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया। जिसमें बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें ज्यादातर मामले जमीनी विवाद, बिजली की समस्या, कोटेदार की समस्या, सड़क की समस्या, लगातार हो रही बारिश से फसल के नुकसान की मुआवजे की समस्या एवं पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि कुल 43 प्रार्थना पत्र में तीन प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है। वहीं शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारी को सौंपकर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर बबेरू ब्लाक व तहसील एवं शिक्षा विभाग सहित सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारी गण मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट