INDIAN TV NEWS से डॉशाहनवाज़ नहटौरी मंडल प्रभारी(मुरादाबाद)
मुरादाबाद:भवानी पुर के जंगल में पन्नी से लिपटा शव मिलने से फैली सनसनी
रविवार देर रात ग्राम भवानीपुर में किसान रामपाल अपने खेत पर पहुंचा तो उन्हें वहां तेज बदबू महसूस हुई उन्होंने नजदीक ja कर देखा तो खेत के किनारे प्लास्टिक की पानी में कुछ लिपटा हुआ नजर आया शंका होने पर उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी कुछ ही देर में खेत पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई पुलिस को सूचना दी गई पन्नी को हटाया तो अंदर एक युवक का शव मिला उन्हें देख सभी के होश उड़ गये क्योंकि स्थिति बहुत खराब थी और शव के पास बड़ी मात्रा में नमक बिखरा हुआ था पुलिस का मानना है की हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने की नीयत से साजिश रची गई है मामले के गंभीरता को देखते हु मौके पर फॉरेंसिक टीम और एसपी देहात पहुंचे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाएं पुलिस को शक है कि हत्यारे शव पर नमक डालकर पहचान मिटाने और शव को जल्द सड़ाने की कोशिश की है मृतक के चेहरे और शरीर की स्थिति काफी गंभीर है जिससे उसकी पहचान करना बहुत मुश्किल हो रहा है आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शव की पहचान करने का प्रयास किया सोशल मीडिया का माध्यम से भी मृतक की फोटो जानकारी साझा की जा रही है ताकि मृतक कि पहचान होआशंका जताई जा रही है की हत्या कहीं और कर शव को जंगल में लाकर फेंका गया है पुलिस आसपास के इलाके में पिछले कुछ दिनों से लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटा रही है थाना प्रभारी रवि इंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया