भिटौरा रेलवे फाटक पर गन्ना भरा ट्रैक्टर फसा ट्रैक बाधित, स्टेशन पर 51 मिनट खड़ी रही जनसाधारण एक्सप्रेस
फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा फाटक पर दोनों लाइन के बीच में ट्रैक्टर ट्राला को जोड़ने वाला हफ का मुसरा अचानक टूटने से गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राला फसने से रेलवे ट्रैक और यात्री वाहन यातायात बाधित हो गया। जेसीबी के द्वारा मुश्किल तमाम से ट्राला हटाया गया।तब करीब पौन घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहने के बाद सुचारू हुआ। बिहार से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस भिटौरा स्टेशन पर करीब पौन घंटा तक खड़ी रही। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ आरपीएफ के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रहपुरा करीम बक्श सेंटर से ट्रैक्टर ट्राला में गन्ना लादकर चालक नूर बक्श मीरगंज शुगर मिल जा रहा था। भिटौरा रेलवे फाटक पर करीब डेढ़ बजे रास्ता ऊबड़ खाबड़ होने के कारण दोनों लाइन के बीच में ट्रैक्टर ट्राला को जोड़ने वाला हफ का मुसरा टूटने से ट्राला फंस कर रह गया। करीब दो सौ कुंतल से अधिक गन्ना लदा होने के कारण ट्रैक्टर की पटिया से ट्राला नहीं उठा। तब चालक किसी तरह से किसी की जेसीबी लेकर आया। जेसीबी से ट्राला उठाकर और धकिया कर मुश्किल तमाम से ट्राला रेलवे ट्रैक से करीब पौन घंटे में बाहर किया गया। इस दौरान भिटौरा स्टेशन पर बिहार से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन 51मिनिट खड़ी रही।रेलवे ट्रैक खाली होने के बाद करीब सबा दो बजे उसको रवाना किया गया। गेट मैन चमन प्रकाश की सूचना पर स्टेशन मास्टर रमेश चंद्र ने मुरादाबाद डिवीजन को जानकारी दी।जिस पर ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उधर रेलवे ट्रैक खाली होने के बाद भी फाटक के दोनो तरफ का यात्री वाहन यातायात शाम तक बाधित रहा।वाहन चालकों को करीब 10 किमी अतिरिक्त यात्रा करके फतेहगंज पश्चिमी कस्बा पहुंचना पड़ा। यात्री वाहन दोनों तरफ फंसकर रह जाने के कारण यात्रियों ने पदयात्रा की।दूसरे ट्रैक्टर ट्राला में गन्ना लादकर देर शाम फतेहगंज पश्चिमी शाही रोड सुचारू हुआ। इस दौरान दो कुछ पहिया वाहन चालकों ने ट्रैफिक नियम तोड़कर फाटक से हटकर दोनों लाइन पार की। हालांकि तैनात रेलवे पुलिस कार्यवाही करने की धमकी देकर उनको रोकने का प्रयास करती रही। लेकिन फिर दो पहिया वाहन ने उनकी एक नहीं सुनी। स्टेशन मास्टर रमेश चंद्रा ने बताया भिटौरा फाटक के बीच ट्रैक पर गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राला फंस जाने से रेलवे ट्रैक करीब 51 मिनिट बाधित रहा है।जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राला के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली