अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 21 नवंबर 2025 को बागडोना से पाठाखेडा तक और 22 नवंबर को सातनेर से आठनेर तक आयोजित होगी। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके , मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, अमला विधायक योगेश पडाग्रे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगाबाई व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार शामिल होंगे। यात्रा का प्रारंभ सुबह 11 बजे होगा और समापन शाम 3 बजे होगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी साथ ही यात्रा के दौरान सरदार पटेल के आदर्शो पर संगोष्ठी चर्चाएं का भी आयोजन किया जाएगा। जिला युवा भारत श्रीमती सुषमा गवली ने पदयात्रा में अपना पंजीयन कराने का अनुरोध किया है।