सतन्याव मोड़ के पास बाइक सवार चार लोगों को बोलोरो ने साइड से मारी टक्कर,बाइक सवार खड़ी ट्राली में घुसे एक की मौत,3 घायल
मामला जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव मोड़ के पास का है। जहां बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरौली सपहाई गांव के रहने वाले मोहनलाल पुत्र चुन्नीलाल उम्र करीब 29 वर्ष, यह आज सोमवार की समय करीब 4 बजे अपनी बहन कुंती देवी पत्नी हीरालाल उम्र 25 वर्ष निवासी टोलाकला पुष्पेंद्र पुत्र हीरालाल उम्र 5 वर्ष से राहुल पुत्र राजेश कुमार निवासी पतवन उम्र 12 वर्ष को एक ही बाइक में सवार होकर टोला कला गांव छोड़ने के लिए जा रहे थे, तभी सतन्याव मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो ने साइड से टक्कर मार दिया। जिससे सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर बाइक सवार घुस गया, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस के द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चारों लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। जिसमें जिला अस्पताल ले जाते समय मोहनलाल की रास्ते में मौतहो गई, वही अन्य तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट