दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश
पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज,गोण्डा अमित पाठक के दिशा निर्देश में भारी वाहनों (ट्रक, डम्पर, बस) आदि के विरुद्ध परिक्षेत्रीय जनपदों में वाहन चेकिंग अभियान चला कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
जनपद गोंडा- पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज गोण्डा श्री अमित पाठक के दिशा निर्देशन में परिक्षेत्रीय जनपदों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान भारी वाहनों (ट्रक, डम्पर, बस) के नम्बर प्लेट की चेकिंग की गई, जिन भारी वाहनों में नम्बर प्लेट नियम विरुद्द अथवा जानबूझ कर छिपा कर लगाई गयी थी या मिट्टी बगैरह से छिपा दी गयी हो, हूटर लगे वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त दोपहिया वाहनों, वाहनों के शीशों पर ब्लैक फ़िल्म लगे वाहनों, अवैध बस /टैक्सी स्टैंड एवं डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर वाहनों को सीज किया गया। जिसका विवरण संलग्न सारिणी में अंकित है।_
आईजी अमित पाठक द्वारा बताया गया कि यातायात माह के संबंध में उ0प्र0 शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध टैक्सी स्टैंड, डग्गामार वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों तथा शहर को अतिक्रमण एवं जाम से मुक्त रखने में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही जारी रहेगी।