नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
संविधान दिवस पर समाहरणालय सभागार में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
हजारीबाग: संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर समाहरणालय भवन सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ कराया।
उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता—के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी संविधान की भावना को अपने कार्यों में सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
संविधान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यपरायणता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पुनः प्रतिबद्ध होने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।