सहारनपुर
फार्महाउस की आड़ में सागवान की तस्करी! आठ पेड़ कटे, दो ट्रैक्टर जब्त—वन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर पोलियो
बीट में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब नदी किनारे स्थित एक फार्महाउस के अंदर से सागवान के पेड़ों की अवैध कटान का खुलासा हुआ। बिना परमिशन के की जा रही इस कटान की सूचना मुखबिर द्वारा मिलने पर वन विभाग तुरंत हरकत में आया।
वन क्षेत्र अधिकारी लव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फार्महाउस के भीतर तस्करों को सागवान के हरे-भरे पेड़ काटकर ठिकाने लगाते पाए। विभाग की दबिश देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए, लेकिन वन विभाग ने तेजी दिखाते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर लीं। कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों वाहनों को मोहंड चौकी में खड़ा करा दिया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़