जनपद श्रावस्ती :- पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम , क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थाना इकौना पुलिस टीम ने एक सनसनीखेज हत्या कांड का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर अपराधियों को घटना में प्रयुक्त उपकरणो के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक22/23.11.2025 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खांवापोखर में एक दंपत्ति रोशन खां व पत्नी वसीला की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गयी थी जिसके सम्बन्ध में *थाना इकौना पर मु0अ0सं0 309/2025 धारा 103(1) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना के क्रम में तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर 1. नसीब खां पुत्र रोशन खां निवासी खावा पोखर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 2. मुसीब खाँ पुत्र इश्हाक खाँ निवासी चिप्पीपुरवा दा0 सेमगढा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 3. हसीब खान उर्फ गुड्डू पुत्र रोशन खां निवासी खावापोखर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 4. प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी पुत्र अनिल त्रिपाठी निवासी पतेढ़ा दा0 मझऊवा सुमाल थाना इकौना जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया एवं धारा 61(2), 238 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्तगण को आज दि0- 27.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर खांवापोखर मोड के पास से उपरोक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 बांस के डण्डे की बरामदगी की गई
अभियुक्तगण नसीब खां पुत्र रोशन खां निवासी खावा पोखर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , हसीब खान उर्फ गुड्डू पुत्र रोशन खां निवासी खावापोखर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती मृतक रोशन खाँ की पहली पत्नी के पुत्र है तथा मृतका वसीला मृतक रोशन खां की दूसरी पत्नी थी । जिसका बडा पुत्र अभियुक्त मुसीब खाँ पुत्र इश्हाक खाँ निवासी चिप्पीपुरवा दा0 सेमगढा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती है । मृतक रोशन खाँ के नाम अत्यधिक सम्पत्ति थी । इसकी तीन दुकाने कस्बा इकौना में कीमती जगह पर स्थित है । इन दुकानों को फर्जी तरीके से प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी पुत्र अनिल त्रिपाठी निवासी पतेढ़ा दा0 मझऊवा सुमाल थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा मृतका वसीला को अपने पक्ष में करके मृतक रोशन खाँ से वसीला के नाम दान पत्र करा दिया गया तथा उसी दिन वसीला से अपने नाम फर्जी बैनामा करा लिया गया । बैनामे में जो 10 लाख रूपये का चेक देना लिखा था वह पैसा मृतका वसीला ने अपने खाते में इसलिये नही लगाया कि रिंकू त्रिपाठी दुकाने बहुत सस्ते दाम पर लिखा लिया था तथा मृतका वसीला ने अपना खाता होल्ड इस लिये करा लिया कि वकील रिंकू त्रिपाठी किसी माध्यम से उसके खाते में रूपया न भेज पाये मृतका वसीला ने दीवानी न्यायालय श्रावस्ती बैनामा कैंसिलेशन का वाद दायर किया था जो न्यायालय में चल रहा है तथा मृतका वसीला ने धोखाधड़ी कर दुकान बैनामा कराने के संबंध में अधिकारी गण को रिंकू त्रिपाठी के विरुद्ध मुकदमा लिखवाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था । यह भी विदित है कि रिंकू त्रिपाठी ने फर्जी तरीके से कम दाम में बैनामा की हुई दुकान मे से एक दुकान को 70- 80 लाख रूपये मे किसी को बैनामा किया है । रिंकू त्रिपाठी प्रार्थना पत्र जांच में मुकदमे में फंसने से बचने के लिए मृतक रोशन खां के पहली पत्नी के लडकों नसीब व हसीब व मृतका वसीला के पहले पति के बडे लडके मुसीब को लालच देकर अपने साथ मिलाकर रोशन खाँ व वसीला की हत्या की साजिश कर घटना को अंजाम दिया गया है ।
पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण नसीब, मुसीब, हसीब द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने वकील प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी पुत्र अनिल त्रिपाठी निवासी पतेढ़ा दा0 मझऊवा सुमाल थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के बहकावे में आकर पिता के द्वारा बिना बताये संपत्ति को कम दाम पर बेंच देने तथा अभियुक्त प्रभाकर द्वारा दुकानो का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने व जांच/मुकदमे में फंसने से बचने के लिए उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा रची गयी साजिश के क्रम में दि0- 22/23.11.2025 की रात्रि मे उपरोक्त दंपत्ति को सोते समय बांस के डण्डे द्वारा गला दबाकर अपने ही हाथो अपने माता पिता की हत्या कर दिये । अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*इंडियन टीवी न्यूज़ *
दिनेश श्रीवास्तव
मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश